1 मार्च से रेल कोच पर नहीं होंगे रिज़र्वेशन चार्ट |

भारत सरकार के रेल मंत्रालय  ने अपनी पेपरलेस मुहिम को एक कदम आगे बढ़ाया है | उन्होने यह फैसला लिया है कि ए1 ए और बी  श्रेणी के रेलवे स्टेशनो से शुरू होंने वाली ट्रेनों  के रिज़र्वेशन कोच पर चार्ट नहीं लगाए जाएंगे| यह व्यवस्था अभी अस्थाई तौर पर 6  महीने के लिए   लागू कि जा रही  है , जिसके   बाद इसकी  समीक्षा कर इसे  स्थाई तौर पर  लागू  कर दिया  जाएगा |  यह फैसला लेने से पहले तीन महीने के लिए सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट चलाये थे मुंबई सेंट्रल , हज़रत निजामुदिन स्टेशन , दिल्ली, चेन्नई, हावड़ा और सेलदाह स्टेशनो पर | उनकी कामयाबी के बाद ही इसे सम्पूर्ण भारत मे लागू किया जा रहा है |

यह व्यवस्था लागू होने के बाद भी स्टेशनो पर डिजिटल या पेपर तरीके मे रिज़र्वेशन चार्ट तो लगेंगे ही | लेकिन यदि किसी स्टेशन पर ईलेक्ट्रोनिक चार्ट की व्यसवस्था है, तो पर पेपर चार्ट हटा सकते है | ऐसा अनुमान है की इस मुहिम से रेलवे के लगभग 7 करोड़ रुपये सालाना बच्च जाएंगे |