जानिए क्या है इकनॉमिक सर्वे (आर्थिक समीक्षा) ?

आर्थिक समीक्षा भारत की अर्थव्यवस्था की मौजुदा स्थिति के बारे मे बताने वाला एक आधिकारिक  डॉकयुमेंट है | सामान्यतः इसे बजट के 1 दिन पहले संसद के समक्ष रखा जाता है | इसमे अर्थव्यवस्था की चुनोंतियों के साथ साथ उनसे निपटने और नए सुधार आदि सुझाव होते है | साथ ही साथ इसमे सरकार द्वारा चलाये गए विकास के कार्यकर्मों का लेखा जोगा भी होता है |

कौन करता है तैयार ?

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग के आर्थिक प्रभाग द्वारा तैयार किया जाता है | इसमे मुख्य आर्थिक सलाहकार की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है | अभी भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार श्री अरविंद सुब्रमनियम है |

कब आई थी पहला आर्थिक समीक्षा ?

1950-51 मे इसे पहली बार संसद के समक्ष प्रस्तुत किया गया था | 1964 तक तो इसे बजट के साथ ही प्रस्तुत किया जाता था | 1964 के बाद इसे बजेट से पहले प्रस्तुत किया जाने लगा |