राजस्थान के महत्वपूर्ण पर्यटन-स्थल / Important Tourist places in Rajasthan.

राजस्थान के महत्वपूर्ण पर्यटन-स्थल

राजस्थान अपने गौरवपूर्ण अतीत, चतुरंगी महलों व मन्दिरों, रंग-बिरंगे मेलों व त्यौहारों इत्यादित के कारण स्वदेशी, विदेशी पर्यटकों का प्रमुख आकर्षक केन्द्र रहा है। राज्य के प्रमुख पर्यटक – स्थलों में ख्वाजा साहब की दरगाह, पुष्कर, सिलीसेढ़ झील, सरिस्का, उद्यान, पाण्डुपोल, केवलादेव पक्षी राष्ट्रीय उद्यान, करणीमाता का मन्दिर, कोलायत, सिटी पैलेस, जन्तर-मन्तर, हवामहल, आमेर, पिछोला झील, हल्दी घाटी, एकलिंग जी का मन्दिर, माउन्ट आबू, ओसियाँ, मण्डोर, चित्तौड़गढ़ दुर्ग व जैसलमेर दुर्ग है।